बुद्धि के प्रकार और परिभाषाएं

मानव जीवन में बुद्धि की अत्यंत उपयोगिता है। बुद्धि कई प्रकार की होती है अलग - अलग मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि के विभिन्न प्रकार बताये है जिनके बारे में हम आज जानेंगे।

थोर्नडाइक के अनुसार बुद्धि के प्रकार

थोर्नडाइक ने बुद्धि के तीन प्रकार बताएं - सामाजिक बुद्धि, मूर्त बुद्धि, अमूर्त बुद्धि।

  1. सामाजिक बुद्धि - सामाजिक बुद्धि वह बुद्धि है जो समाज में संबंधों को बनाने में काम आती है।
  2. मूर्त बुद्धि - जो बुद्धि ठोस वस्तुओं के संबंधों को समझने में काम आए उसे मूर्त बुद्धि कहते हैं जैसे व्यापार, संबंध बनाना आदि।
  3. अमूर्त बुद्धि - जो बुद्धि संकेतों, चिन्हों आदि को समझने में काम आए उसे अमूर्त बुद्धि कहते हैं। इस प्रकार की बुद्धि वैज्ञानिको, संगीतकारों, चित्रकारों आदि में अधिक होती है।

केटल के अनुसार बुद्धि के प्रकार

केटल ने बुद्धि के दो प्रकार बताएं - तरल बुद्धि और ठोस बुद्धि।

  1. तरल बुद्धि - तरल बुद्धि वह बुद्धि है जो बालक में अनुवांशिकता से आती है, इसलिए इस बुद्धि का विकास नहीं हो पाता।
  2. ठोस बुद्धि - जो बुद्धि छात्र में पर्यावरण से आती है उसे ठोस बुद्धि कहते हैं। इस बुद्धि का विकास किया जा सकता है।

हैब के अनुसार बुद्धि के प्रकार

हैब ने बुद्धि के तीन प्रकार बताएं - A प्रकार, B प्रकार, C प्रकार।

  1. A प्रकार - जो बुद्धि बालक में अनुवांशिकता से आती है उसे A प्रकार कहते हैं।
  2. B प्रकार - जो बुद्धि अनुवांशिकता और पर्यावरण के अंतर क्रिया से आती है उसे B प्रकार कहते हैं।
  3. C प्रकार - C प्रकार वह बुद्धि है जो बुद्धि परीक्षण मापता है।

बुद्धि की परिभाषाएं

  1. बर्ड के अनुसार "बुद्धि अपेक्षाकृत नवीन परिस्थितियों में समायोजन करने की जन्मजात योग्यता है"।
  2. बिने के अनुसार "बुद्धि बौद्ध पर आधारित खोजकर्ता जो उचित ढंग से निर्णय करने के रूप में व्यक्त की जाए उसे बुद्धि कहते हैं"।
  3. वेश्लर के अनुसार "बुद्धि किसी व्यक्ति के द्वारा उद्देश्य पूर्ण ढंग से कार्य करने तार्किक चिंतन करने तथा वातावरण के साथ प्रभावशाली ढंग से क्रिया करने की एक सामूहिक योग्यता है"।
  4. स्टर्न के अनुसार "बुद्धि जीवन की नवीन परिस्थितियों तथा समस्याओं के अनुरूप समायोजन करने की सामान्य योग्यता है"।
  5. जेनसन के अनुसार "बुद्धि का स्वरूप बिजली के बल्ब के समान है जिसको मापना तो आसान है लेकिन परिभाषित करना कठिन है"।
  6. टरमन के अनुसार "व्यक्ति उतना ही बुद्धिमान है जितना उसमें अमूर्त चिंतन की क्षमता है"।
  7. बोरिंग के अनुसार "बुद्धि वह है जो बुद्धि परीक्षण मापता है।

0/Post a Comment/Comments